भारत

मामूली विवाद का गंभीर परिणाम, पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की, फिर...

jantaserishta.com
10 July 2021 5:37 PM IST
मामूली विवाद का गंभीर परिणाम, पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की, फिर...
x
एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

यूपी के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां मामूली विवाद में पति ने पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और शव को घर के अंदर बंद कर फरार हो गया. मृतका के बच्चे जब घर पहुंचे तब हत्या की जानकारी हुई. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई.

दरअसल, ये मामला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी का है. जहां रहने वाले रामअवतार बाथम का अपनी पत्नी अनीता से अक्सर विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने फावड़े से प्रहार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
इसके बाद आनन फानन में पति ने पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया. रामअवतार बाथम ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस समय उसके चारों बच्चे पड़ोस में खेलने गए हुए थे. जब उसकी 10 वर्षीय बेटी रोशनी घर लौटी तो कमरा बंद था, जब किसी तरह उसने कमरा खोला तो उसने अपनी मां अनीता को खून से लथपथ पड़ा देखा.
मां को खून से लथपथ देख बेटी रोशनी रोने चिल्लाने लगी. रोशनी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास बारीकी से छानबीन करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया. क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि रामअवतार ने ही अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या की है और उस को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक अनीता की उसके पति राम अवतार ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी और शव को घर के अंदर बंद कर फरार हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जल्द ही हत्यारे पति राम अवतार की गिरफ्तारी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story