भारत
ड्यूटी में गंभीर लापरवाही, 2 पीसीएस अफसरों को हटाया गया
jantaserishta.com
13 Sept 2023 2:03 PM IST

x
कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है।
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा कि दोनों अफसरों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती है।
इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है। हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी।
Tagsउत्तराखंड शासनउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़लापरवाहीपीसीएस अफसरUttarakhand GovernmentUttarakhandUttarakhand NewsNegligencePCS Officer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





