भारत

अस्पताल में गंभीर लापरवाही, नर्स ने ये क्या कर दिया...

jantaserishta.com
9 Jan 2026 3:48 PM IST
अस्पताल में गंभीर लापरवाही, नर्स ने ये क्या कर दिया...
x
मचा हड़कंप.
इंदौर: इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है. चूहा कांड के बाद अब चेस्ट वार्ड में नर्स की गलती से डेढ़ माह के मासूम बच्चे का अंगूठा कटने का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.
दरअसल, बेटमा से निमोनिया के उपचार के लिए एक बच्चे को चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां मासूम बच्चे के हाथ में लगे टेप को नर्स कैंची से काट रही थी. इसी दौरान लापरवाहीवश कैंची बच्चे के अंगूठे पर लग गई, जिससे उसका अंगूठा कट गया.
घटना के बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाया कि नर्स ने काम में घोर लापरवाही बरती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित नर्स को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज का वेतन रोकने की कार्रवाई भी की गई है.
वहीं, इस गंभीर घटना के बाद बच्चे को तत्काल इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्लास्टिक सर्जन की टीम ने ऑपरेशन कर कटे हुए अंगूठे को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन के अनुसार फिलहाल बच्चे की स्थिति स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है.
यह पहली बार नहीं है जब एमवाय अस्पताल सुर्खियों में है. इससे पहले नर्सरी वार्ड में नवजात बच्चों को चूहों द्वारा कुतरे जाने की घटना ने देशभर में अस्पताल की थू-थू कराई थी. लगातार हो रही ये घटनाएं बताती हैं कि अस्पताल में मरीजों, विशेषकर मासूम बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null