भारत

लेखपाल पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत करने की तैयारी में कांग्रेसी

Nilmani Pal
10 Aug 2023 2:02 AM GMT
लेखपाल पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत करने की तैयारी में कांग्रेसी
x

यूपी। कुन्दन खरवार विधानसभाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमेटी जमानियां गाजीपुर उ.प्र.कि अध्यक्षता में गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र में एक बैठक बुलाई गई. बैठक में खरवार और गोड़ समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आनाकानी करने वाले लेखपाल के विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया और निर्णय लिया गया. जल्द ही इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से मिला जायेगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि खरवार का जाति प्रमाण पत्र निर्गत होना चाहिए निर्बाध रूप से पूर्व कि भाँति। सत्य प्रकाश सिंह जी प्रदेश महासचिव बाबू मानसिंह खरवार अनुसूचित जन जाति कल्याण समिति उ.प्र.ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह जी, जीउत खरवार पूर्व अध्यक्ष ,संजीव, सोनू सिंह यादव, अनुराग खरवार, नेहा सिंह, तसव्वर अंसारी, विद्या कुशवाहा, मनोहर सिंह, डीम, सिन्धू सिंह पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कैडेट कोर, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Next Story