भारत

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पर लगा गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Dec 2025 2:39 PM IST
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पर लगा गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
x
वीडियो जारी किया.
नई दिल्ली: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं. उनके करीबी सहयोगी और ‘हनुमान’ कहे जाने वाले सौरभ उर्फ़ अविनाश ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं.
सौरभ का दावा है कि उन्हें तेज प्रताप के 26 नंबर सरकारी आवास के भीतर बुलाकर 20–30 गुंडों से पिटवाया गया, कपड़े उतरवाए गए और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सौरभ भावुक होकर कहते दिखते हैं कि उन्होंने तेज प्रताप के लिए दिन-रात मेहनत की, चुनाव में प्रचार किया, पर बदले में उन्हें ‘फटी हुई बंडी’ और अपमान मिला. उनका आरोप है कि तेज प्रताप के आवास पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और उनका फोन रात नौ बजे से डेढ़ बजे तक जब्त रखा गया.
सौरभ ने बताया कि रविवार को वह खान सर के यहां रिसेप्शन में गए थे जहां तेज प्रताप ने उनका मोबाइल छीन लिया. बाद में उन्हें अपने 26 नंबर आवास (तेज प्रताप के बंगले) पर बुलाया गया. आरोप है कि वहां सहयोगियों ने उन्हें अलग कर मारपीट की और जबरन सुबोध राय व सत्येंद्र राय को गाली देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने मना किया तो और बुरी तरह पीटा गया.
सौरभ ने कहा कि उनकी गाड़ी के टायर भी पंक्चर कर दिए गए. उन्होंने कहा, 'हम इस पर कानूनी कार्रवाई करने का काम करेंगे बहुत ही घटिया आज पता चल गया कि तेज प्रताप यादव ने इस तरीके का मानसिकता अपनाया और अपने कार्यकर्ताओं को इस कदर बर्बाद करने का काम किया है.'
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में हलचल तेज है, हालांकि तेज प्रताप यादव की तरफ़ से अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह मामला जेजेडी की आंतरिक राजनीति, तेज प्रताप की शैली और उनके सहयोगियों के साथ व्यवहार पर कई गंभीर सवाल खड़ा करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story