भारत

सीरियल मोलेस्टर दबोचा गया, 5 के साथ की छेड़छाड़

jantaserishta.com
28 April 2022 11:28 AM IST
सीरियल मोलेस्टर दबोचा गया, 5 के साथ की छेड़छाड़
x

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर 5 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं. ताजा मामला घाटकोपर पुलिस स्टेशन से आया है, जहां पर 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें आरोपी नाबालिग को अपने साथ जाता दिखाई दे रहा है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी सात साल की मासूम को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. मुंबई जोन 7 के डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि लड़की वडापाव लेने के लिए दुकान पर गई थी. तभी आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर कर उसे दूर सुनसान जगह पर लेकर गया और उसके साथ गलत हरकत की.
पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई और 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ किडनैप और रेप का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद बच्ची डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story