भारत
सीरियल किलर महिलाएं, पास था दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, ऐसे खुल गया राज
jantaserishta.com
7 Sept 2024 12:57 PM IST

x
दो और लोगों को मारने की कोशिश की लेकिन...
तेनाली: आंध्र प्रदेश के तेनाली से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां की तीन "सीरियल किलर" महिलाएं तीन महिलाओं सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं पहले अजनबियों से दोस्ती करती थीं। फिर वह उन्हें सायनाइड मिली ड्रिंक पिला देती थीं। इसके बाद वह उनके सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराती थीं। आंध्र प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को मुनगप्पा रजनी, मदियाला वेंकटेश्वरी और गुलरा रामनम्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़ित सायनाइड मिला पेय पदार्थ पीने के कुछ समय बाद ही मर जाते थे और फिर ये महिलाएं उनकी कीमती सामान चुरा लेते थे। हत्याएं इस साल जून में हुई थीं। इन महिलाओं ने सबसे पहले नागुर बी नाम की एक महिला की हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो और लोगों को मारने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह बच निकले।
इनमें से एक महिला मदियाला वेंकटेश्वरी पहले भी कई अपराधों में शामिल रही है। 32 साल की महिला चार साल तक तेनाली में स्वयंसेवक के रूप में काम करती थी और बाद में कंबोडिया चली गई। यहां वह कथित तौर पर साइबर अपराध की गतिविधियों में शामिल थी। पुलिस ने महिलाओं के पास से साइनाइड और कई दूसरे सबूत जब्त किए हैं। उन्होंने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर उन्हें साइनाइड उपलब्ध कराता था।
तेनाली की इस घटना से केरल की सनसनीखेज जॉली जोसेफ साइनाइड हत्याकांड की याद दिलाती है जहां एक महिला ने 14 साल में छह लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं तेनाली के पुलिस सुपरिटेंडेंट सतीश कुमार ने कहा है कि महिलाओं ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अजनबियों से आसानी से दोस्ती न करने की चेतावनी दी है।
Tagsआंध्र प्रदेशतेनालीआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिससीरियल किलरAndhra PradeshTenaliAndhra Pradesh NewsAndhra Pradesh PoliceSerial Killer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





