भारत
सीरियल किलर को आजीवन कारावास की सजा, सोते हुए 4 चौकीदारों की हत्या कर फैलाई थी सनसनी
jantaserishta.com
25 May 2024 6:15 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में करीब दो साल पहले चौकीदारों में खौफ का पर्याय बने सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला आनंद नगर मकरोनिया के रहने वाले चौकीदार शंभू दयाल दुबे की हत्या के मामले में सुनाया गया है. जिला सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सक्सेना की कोर्ट यह फैसला दिया है.
उन्होंने अभियोजन पक्ष के तर्कों को मान्य करते हुए आरोपी शिव प्रसाद को सामान्य मानसिक अवस्था का व्यक्ति मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है. विचार के दौरान जज सक्सेना ने कहा है कि सोता हुआ व्यक्ति किसी बच्चे के समान होता है, जो अपनी सुरक्षा करने में तात्कालिक रूप से अक्षम होता है.
कोर्ट ने सीरियल किलर को सजा देने के लिए मृतक से लूटे गए मोबाइल को सबसे अहम साक्ष्य माना. आरोपी हल्कू आदिवासी को धारा 302 समेत अन्य आरोपों में 10 वर्ष, 3 वर्ष की सजा और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसे 10000 रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा.
बता दें कि सागर पुलिस ने इस सीरियल किलर को भोपाल से पकड़ा था. उसने बताया था कि मैं फेमस होने के लिए ये एक के बाद एक सोते हुए चौकीदारों का मर्डर कर रहा था. अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ सौरभ डिम्हा ने बताया कि इस मामले में 25 लोगों को गवाह बनाया गया. साक्ष्य के रूप में मृतक शंभू दयाल के मोबाइल सेट की बरामदगी सबसे अहम रही.
दरअसल, आरोपी हल्कू आदिवासी चौकीदार शंभू दयाल की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल अपने साथ ले गया था. पुलिस उसी फोन के सहारे भोपाल में आरोपी तक पहुंची थी. मोबाइल पर मृतक के खून के धब्बे भी मिले थे.
बता दें कि अगस्त 2022 में सागर शहर में एक के बाद एक सोते हुए तीन चौकीदार की हत्या की थी. इसके अलावा एक चौकीदार की हत्या भोपाल में की गई थी. आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसने बताया था कि वह रॉकी भाई बनना चाहता है. अभी सागर के दो और भोपाल के एक मर्डर केस का फैसला आना बाकी है.
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़सीरियल किलरआजीवन कारावास की सजाकारावासआजीवन कारावासचौकीदारों की हत्याMadhya PradeshMadhya Pradesh Newsserial killerlife imprisonmentimprisonmentmurder of watchmen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





