भारत
सीरियल किलर: मर्डर एक शौक, अब इस राज्य की पुलिस करेगी पूछताछ
jantaserishta.com
4 Sept 2022 1:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
अपराध से जुड़े कुछ अनसुलझे मामलों के बारे में पूछना चाहती है।
सागर: मध्य प्रदेश के सागर और भोपाल में पांच दिनों में चार चौकीदारों की कथित रूप से हत्या करने के मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार हुए 18 वर्षीय सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे से पूछताछ के लिए गोवा पुलिस राज्य आएगी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धुर्वे इन चार हत्याओं को अंजाम देने से पहले गोवा में काम कर रहा था, इसलिए गोवा पुलिस उससे वहां हुए अपराध से जुड़े कुछ अनसुलझे मामलों के बारे में पूछना चाहती है।
भोपाल से शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किये गये धुर्वे ने 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच पांच दिनों में सागर शहर में तीन चौकीदारों और भोपाल में एक चौकीदार की कथित हत्या की। घटना के वक्त ये चारों चौकीदार रात में ड्यूटी पर थे और सो रहे थे। सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने कहा, 'पूछताछ के दौरान धुर्वे ने बताया कि वह पहले गोवा में काम करता था। इसके बाद हमने गोवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसलिए गोवा पुलिस वहां अनसुलझे मामलों के बारे में पूछताछ करने के लिए एक या दो दिन में सागर आएगी।'
सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने शनिवार को कहा था कि 'शिवप्रसाद मनोरोगी नहीं है बल्कि उसकी आपराधिक मानसिकता है। वह एक साधारण व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहा है। वह गोवा में काम करता था। इसलिए हमने गोवा में पुलिस से संपर्क किया है, ताकि उसके बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा सके।' उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया से अच्छी तरह वाकिफ है और थोड़ी अंग्रेजी भी जानता है।
नायक के मुताबिक आरोपी ने जल्दी पैसा कमाने के लिए चारों चौकीदारों की हत्या की थी और उनसे पैसे एवं मोबाइल लूटे थे। नायक के अनुसार धुर्वे की उम्र 18 साल और आठ महीने है, उसने चार हत्याओं को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया से प्रभावित था और प्रसिद्ध होने के लिए उसने इन घटनाओं को अंजाम दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





