भारत
सीरियल किलर दबोचा गया, पत्थर और हथौड़े से किया वार, और...
jantaserishta.com
2 Sept 2022 11:15 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
सागर: चार चौकीदारों का सिर फोड़कर हत्या करने वाले सिरफिरे सीरियल किलर को भोपाल के बैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर और भोपाल में 2-2 हत्याएं कर चुका था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा, बहुत कठिन टास्क था सागर पुलिस को बधाई देता हूं, आरोपी को मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से पकड़ा गया है सीरियल किलर है पूछताछ जारी है सागर के बाद भोपाल में भी उसने एक हत्या की थी।
सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे वापस सागर ले जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "हत्यारे की पहचान शिवप्रसाद के रूप में हुई है। वो केसली, सागर का रहने वाला है। हत्यारे ने 6 हत्याएं करने की बात कुबूल की हैं। पूछने पर उसने बताया कि वो सिक्योरिटी गार्डों को मारने के मिशन पर है। वो ऐसे सिक्योरिटी गार्डों को टार्गेट करता था जो ड्यूटी के दौरान सोते रहते थे।
इससे पहले सागर में उसने अलग-अलग जगहों पर चार और 72 घंटे में ही तीन सुरक्षा गार्डों को मार गिराया था। 250 पुलिस कर्मियों की 10 टीमें पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





