
x
Delhi दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की। इस दौरान सर्जियो गोर ने टेड सारंडोस को भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने की बधाई दी। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''गुरुवार नई दिल्ली में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने के मौके पर यह देखना अच्छा लगता है कि अमेरिकी तकनीक और मनोरंजन उद्योग रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए दुनिया भर में एक ऊंचा मानक स्थापित कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नेटफ्लिक्स को हार्दिक बधाई। आपके लिए एक सवाल है, आपकी पसंदीदा नेटफ्लिक्स सीरीज या शो कौन-सा है?''
एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की। बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र अपार संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध कहानी कहने की परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का प्रमुख केंद्र बना सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई। भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई। भारत की कहानी कहने की समृद्ध परंपरा और असाधारण रचनात्मक प्रतिभा हमारे देश को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"
टेड सारंडोस ने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया के महान कहानीकार देशों में रहा है। पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों ने न केवल देश बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा निवेश उन लोगों में होगा, जो भारत की अगली पीढ़ी की कहानियां दुनिया तक पहुंचाएंगे। इस दौरान नेटफ्लिक्स ने भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 'नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव' की घोषणा की। इस पहल के तहत नेटफ्लिक्स भारत के प्रमुख संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा, ताकि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), गेमिंग और कॉमिक्स के क्षेत्र में नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली रचनाकारों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और कौशल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि 'नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव' भारत के रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और उभरते रचनाकारों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
Tagsनेटफ्लिक्सटेड सारंडोससर्जियो गोरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतमीडिया एवं मनोरंजनस्टोरीटेलिंग इनिशिएटिवVFXगेमिंगकंटेंट क्रिएटर्सNetflixTed SarandosSergio GorPrime Minister Narendra ModiIndiaMedia & EntertainmentStorytelling InitiativeGamingContent Creatorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





