
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
वहीं साली ने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रेमनगर: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीटने के बाद बच्ची समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक ने अपनी साली को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपी युवक ने पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं साली ने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि साल 2010 में उसकी शादी जिले के गुलाबनगर के रहने वाले रचित शुक्ला के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि पति रचित शुक्ला नशे का आदी है। वह दो लाख रुपये की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करता था। उसकी एक बेटी भी है। पति उसे भी जान से मारने की धमकी देता था।
6 जून 2022 को आरोपी ने साली को अश्लील मैसेज भेजे। व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। साली को धमकी देते हुए आरोपी कहता था कि पैसे नहीं मिलेगे तो फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पत्नी ने बताया कि इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई थी।
अगस्त 2022 में उसने मारपीट करके पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति के खिलाफ प्रेमनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पति रचित शुक्ला के खिलाफ छेड़छाड़, रंगदारी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





