भारत

मर गईं संवेदनाएं, सड़क हादसे के बाद दूध लूटने की मची होड़

jantaserishta.com
7 Aug 2024 11:14 AM IST
मर गईं संवेदनाएं, सड़क हादसे के बाद दूध लूटने की मची होड़
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक सड़क हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता नजर आई। दूध के टैंकर से टक्कर के बाद जहां ट्रक चालक की मौत हो गई और जख्मी क्लीनर दर्द से तड़पता रहा, वहीं लोग दूध लूटने में जुटे रहे।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एबीईएस कॉलेज के सामने मंगलवार तड़के दूध के टैंकर में पंक्चर होने के बाद पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त टैंकर से दूध बहता देख लोग उसे लूटने पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दूध का टैंकर दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर विजयनगर थानाक्षेत्र में एबीईएस कॉलेज के सामने पहुंचा तो उसका टायर पंक्चर हो गया। इसी दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए आ रहा एक ट्रक उसमें आ घुसा।
हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रक के साथ-साथ दूध का टैंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे टैंकर में भरा दूध सड़क पर बहने लगा।
मौके का फायदा उठाते हुए लोग दूध लूटने पहुंच गए। कोई थैली और बोतल तो कोई बाल्टी लेकर दूध लेने पहुंच गया। काफी देर तक लोग दूध लूटने में जुटे रहे। हादसे के बाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और फिर क्रेन से दोनों वाहोनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story