भारत

सामने आया मर्डर का सनसनीखेज LIVE वीडियो, बार में घुसकर सीने में दाग दी गोली

jantaserishta.com
27 May 2024 12:17 PM IST
सामने आया मर्डर का सनसनीखेज LIVE वीडियो, बार में घुसकर सीने में दाग दी गोली
x
देखें VIDEO.
रांची: झारखंड के रांची में एक बार में विवाद के बाद डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच शुरुआत स्तर पर है. हर पहलू के बारे में पता किया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि एक को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
रांची में एक बार में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है. पुलिस का कहना है कि हमलावर अज्ञात हैं. उनके बारे में पता किया जा रहा है. घटना रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि बार में म्यूजिक चलाने को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल, रांची के एक्ट्रीम स्पोर्ट्स बार में 4 से 5 लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, तभी DJ संचालक संदीप और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया.
हालांकि विवाद को किसी तरह उस वक्त सुलझा लिया गया. नशे में धुत युवक भी वहां से चले गए. लेकिन बार बंद होने के बाद देर रात करीब एक बजे यही लड़के फिर पहुंच गए. उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाली और डीजे संचालक संदीप के सीने पर गोली चला दी. घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया.
संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया. वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. सोमवार सुबह पुलिस की टीम और अधिकारियों ने जांच में तेजी लाई. बार और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस भयावह घटना ने खौफ फैला दिया है और बारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है.
रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. जांच की जा रही है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कानून हाथ में लेने वालो को छोड़ा नहीं जाएगा.
इस घटना ने दिल्ली में 1999 में जेसिका लाल मर्डर केस की याद ताजा कर दी है. फर्क इतना है कि तब बार बंद होने के बाद शराब सर्व नहीं करने पर मनु शर्मा ने गोली चला दी थी. यहां विवाद डीजे को लेकर हुआ और युवक की जान चली गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story