भारत
सनसनीखेज हत्याकांड, जज का ड्राइवर ही निकला आरोपी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
1 Feb 2026 5:41 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी एसडीपीओ सदर ने दी है. जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने अपनी 22 साल की पत्नी गुड़िया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना 29 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक के पास हुई थी.
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने पड़ोसियों पर पानी गिराने के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था. आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच में दो लोगों को हिरासत में भी लिया था.
हालांकि पुलिस की गहन जांच के दौरान घर के अंदर गोली चलने के अहम सुराग मिले. इन सुरागों के आधार पर पुलिस का शक आरोपी पति पर गया. आगे की जांच में यह साफ हो गया कि पत्नी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति अर्जुन कुमार ने ही की थी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. जांच के दौरान उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था. मामले में एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





