भारत

सनसनीखेज LIVE वीडियो, मंजर देख कांप गए लोग

jantaserishta.com
29 July 2025 10:14 AM IST
सनसनीखेज LIVE वीडियो, मंजर देख कांप गए लोग
x
वीडियो सामने आया.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार रात मल्लावां क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई. जहां नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. लेकिन इस हमले के बाद जो हुआ, वो शानू की ज़िंदा जिगर और हिम्मत की मिसाल बन गया.
दरअसल, गर्दन में गोली लगने के बावजूद शानू बाइक चलाते हुए पेट्रोल पंप तक खुद पहुंचा और साथियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. यह पूरा दृश्य सीसीटीवी में भी कैद हो गया. फिलहाल घायल शानू को लखनऊ रेफर किया गया है और उसकी हालत स्थिर है. पूरे वाकये का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोग घायल युवक की दिलेरी देखकर अचंभित हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. लेकिन गोली लगने के बावजूद शानू ने न तो होश खोया, न हिम्मत. घायल हालत में वो बाइक चलाकर पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचा. रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों ने गोली की आवाज और उनकी हालत कैद हो गई. पेट्रोल पंप पर पहुंचकर शानू ने अपने साथियों को फोन किया और फिर स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी मल्लावां लेकर पहुंचे.
प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर शानू को लखनऊ रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस को अभी इस मामले में तहरीर का इंतजार है. फिर भी पुलिस घटना की जांच में जुटी है, लेकिन शानू की यह हिम्मत लोगों को हैरान कर रही है.
रवि प्रकाश सिंह सीओ बिलग्राम ने बताया कि रविवार को रात्रि थाना मल्लावां पर एक युवक शानू के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. युवक को बेहतर इलाज हेतु लखनऊ ले जाया गया है. डॉक्टर द्वारा उसकी स्थिति को बेहतर बताया गया है. घटना की जांच हेतु चार टीमों का गठन किया गया है. घटना की परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story