भारत
सनसनीखेज अपहरण LIVE वीडियो, नौकरी छोड़ने के बाद मालिक ने सड़क से उठवा दिया, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर
jantaserishta.com
18 Jun 2026 3:42 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बीते दिन एक 19 साल के युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. बदमाशों ने युवक को जबरन कार में बैठाया और मौके से फरार हो गए. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित परवेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले आरोपी की फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. करीब एक माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि उस समय पर पूरी तनख्वाह नहीं मिल रही थी. बकाया वेतन मांगने को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी. पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसका अपहरण किया गया.
शिकायत के अनुसार 16 जून को परवेश अपने नए दफ्तर एचटीएम टूल्स फैक्ट्री में काम पर जा रहा था. इसी दौरान काले रंग की एक महिंद्रा गाड़ी वहां आकर रुकी. गाड़ी से करन कुमार यादव, रॉनी, अनिल, प्रमेद, राजीव तथा दो अज्ञात युवक उतरे और उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा लिया.
आरोपी उसे गली नंबर 19 स्थित करन इंडस्ट्री की फैक्ट्री में ले गए, जहां कथित तौर पर उसे बंधक बनाकर रखा गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं. घटना के दौरान सड़क पर मौजूद कुछ राहगीरों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी युवक को अपने साथ ले जाने में सफल रहे.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. थाना साहनेवाल के एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





