भारत

सनसनीखेज वारदात! लहूलुहान युवक, गहरी नींद में किसी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

jantaserishta.com
18 Oct 2025 1:30 PM IST
सनसनीखेज वारदात! लहूलुहान युवक, गहरी नींद में किसी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि युवक घर में सो रहा था, तभी कोई उसका निजी अंग काटकर फरार हो गया. जब युवक कि आंख खुली तो वहां कोई नहीं था. हालत खराब होने पर खून से लथपथ हालत में कराहते वह अपने भाई के कमरे में पहुंचा. जिसके बाद वह तुरंत बेहोश भी हो गया. सोते वक्त हुई इस अजीबोगरीब घटना से परिवार वाले और गांव वाले अचंभित हैं. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
दरअसल, ये पूरा मामला मऊआइमा थाना इलाके का है. जहां 20 साल का युवक अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था और किसी ने उसके निजी अंग को चाकू से काट दिया. लेकिन वहां कोई नहीं दिखाई पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन आरोपी कौन थे इसका पता नहीं चल पाया है.
इसके बाद मऊआइमा थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की. लेकिन पुलिस भी आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है. परिजनों के मुताबिक अभी युवक की शादी नहीं हुई थी और वो पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. वह अलग कमरे में सोता था. उसका प्राइवेट पार्ट किसने काटा, अभी तक नहीं पता चल पाया है.
फिलहाल परिजनों ने पीड़ित युवक को शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story