भारत

सनसनीखेज घटना: दूसरी शादी करने से किया मना, ससुराल वालों ने महिला के साथ की ये हैवानियत

jantaserishta.com
18 Nov 2020 4:21 PM IST
सनसनीखेज घटना: दूसरी शादी करने से किया मना, ससुराल वालों ने महिला के साथ की ये हैवानियत
x

DEMOPIC 

राजस्थान में शादी से इनकार करने पर विधवा का नाक और जीभ काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में 28 वर्षीय विधवा ने दूसरी शादी करने इनकार कर दिया तो उसके ससुराल वालों ने उसकी नाक और जीभ काट दी। यह दर्दनाक घटना मंगलवार दोपपहर जैसलमेर के साकड़ा थाना क्षेत्र की है।

इस घटना की सूचना मिलती ही पुलिस हरकत में आई और उसने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। पीड़िता को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साकड़ा थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर कांता सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, साकड़ा ब्लॉक के जगीरो की ढाणाी के निवासी बसीर खान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बसीर ने कहा कि उसकी बहन गुड्डी की शादी करीब छह साल पहले कोजे खान के साथ हुई थी। बसीर ने पुलिस को आगे बताया कि शादी के एक साल बाद कोजे खान की मौत हो गई। कोजे खान की मृत्यु के बाद उसकी बहन गुड्डी के ससुराल वालों ने उसे ससुराल में ही किसी और के साथ शादी करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया लेकिन गुड्डी ने इनकार कर दिया।

बसीर ने आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर को गुड्डी के ससुराल के कुछ आरोपी उसके घर पहुंचे और शादी से इनकार करने पर गुड्डी पर हमला किया। बसीर ने आगे कहा, 'उन्होंने गुड्डी की नाक और जीभ काट दी और उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया, बेटी को बचाने आई मां बिस्मिल्ला को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।'

एसएचओ कांता सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान जानू खान, दुल्ले खान, इकबाल खान, हसम खान, साली, फारुख खान, आंबे खान, लड्डू खान, मनु खान, अनवर खान, सलीम खान, नेमटे खान और नेबे खान के रूप में की गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story