भारत

बिग ब्रेकिंग: गोली चली, पुलिस तक हैरान

jantaserishta.com
8 Jan 2023 2:44 PM IST
बिग ब्रेकिंग: गोली चली, पुलिस तक हैरान
x
रेप पीड़िता ने आरोपी की मां पर किया हमला.
नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा में एक महिला को शनिवार शाम गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अब इस मामले में एक 16 साल की लड़की को पकड़ा गया है.
पुलिस के मुताबिक, वारदात शनिवार शाम साढ़े 5 बजे के करीब की है. पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली कि भजनपुरा में एक महिला को गोली मारी गई है.
पुलिस को शुरुआती तौर पर पता चला कि 16 साल की एक लड़की ने गोली मारी है. वारदात के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद नाबालिग लड़की को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया. उधर, घायल महिला को अस्पताल के लिए रेफर किया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
वहीं, गोली चलाने वाली नाबालिग से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि महिला को गोली मारने वाली लड़की रेप पीड़िता है. घायल महिला के बेटे पर उस लड़की से रेप करने का आरोप है. फिलहाल मामला अदालत में चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story