भारत

एकतरफा प्यार में सनसनीखेज वारदात, कर दिया बड़ा कांड

jantaserishta.com
3 May 2025 5:33 PM IST
एकतरफा प्यार में सनसनीखेज वारदात, कर दिया बड़ा कांड
x
इलाके में खलबली.
आजमगढ़: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े खूनखराबा कर दिया. मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से जुड़ा है, जहां रहने वाला मनदीप यादव अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था. जब उसे पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह आपा खो बैठा.
मनदीप शुक्रवार को सीधे लड़की के घर पहुंचा और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. कुल चार राउंड गोली चली. इसमें तीन गोलियां लड़की और उसकी छोटी बहन को लगी. इसके बाद मनदीप ने एक गोली खुद के सीने में मारी और पिस्टल वहीं फेंककर लड़खड़ाते हुए बाहर निकल गया और सड़क पर गिर पड़ा.
दिनदहाड़े हुए इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में लड़कियों की एक और बहन और मां मौजूद थीं.
पुलिस और परिवार की मदद से घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. फिलहाल दोनों बहनें खतरे से बाहर बताई जा रही हैं, वहीं मनदीप की हालत नाजुक है.। जानकारी के मुताबिक, गोली उसके फेफड़ों में फंसी हुई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story