भारत
सनसनीखेज डबल मर्डर: भाइयों को बनाया निशाना, तलवार-चाकू का इस्तेमाल
jantaserishta.com
12 Aug 2025 1:18 PM IST

x
फैली सनसनी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस ने अधिकारी ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. भिवंडी तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि हमलावरों ने सोमवार रात करीब 11.30 बजे भिवंडी इलाके के खरदी गांव की एक गली में तलवार और चाकू से हमला किया.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई ज़मीन पर गिर पड़े. बाद में उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है. पुलिस के अनुसार पीड़ित - प्रफुल तांगड़ी (42) और चेतन तांगड़ी (22) - खरदी गांव के निवासी थे.
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. अधिकारी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





