भारत

दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की लूट से सनसनी! दफ्तर में पिस्टल लेकर घुसे 4 बदमाश, कैश से भरा बैग लेकर फरार

jantaserishta.com
29 Oct 2026 10:48 AM IST
दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की लूट से सनसनी! दफ्तर में पिस्टल लेकर घुसे 4 बदमाश, कैश से भरा बैग लेकर फरार
x
इलाके में हड़कंप.
नई दिल्ली: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, चार आरोपी दफ्तर के अंदर दाखिल हुए और पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को डराकर अलमारी में रखा कैश बैग में भरकर फरार हो गए. यह घटना बुधवार, 28 अक्टूबर की बताई जा रही है.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर फरार हो गए. इसकी खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में कार्रवाई करते हुए लाहौरी गेट थाना पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.
घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं. वारदात से लेकर फरार होने तक के पूरे रूट की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के चेहरे ढके हुए नहीं थे, इसलिए जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story