भारत

आवारा कुत्तों की दहशत का सनसनीखेज मामला...LIVE वीडियो

jantaserishta.com
9 Feb 2026 9:29 PM IST
आवारा कुत्तों की दहशत का सनसनीखेज मामला...LIVE वीडियो
x
पढ़ें पूरी खबर.
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली के खोणी पलावा इलाके स्थित ऑर्किड सोसायटी में आवारा कुत्तों की दहशत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोमवार सुबह स्कूल जा रही 7 साल की मासूम बच्ची पर 10 से 15 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. गनीमत रही कि सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई और एक बड़ी घटना टल गई.
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली स्वर दत्तात्रेय निकम रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. जैसे ही वह सोसायटी परिसर से गुजर रही थी, वहां पहले से झुंड बनाकर बैठे आवारा कुत्तों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया.
कुत्तों को अपनी ओर दौड़ता देख बच्ची घबरा गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी, जिससे कुत्ते और अधिक आक्रामक हो गए और उसका पीछा करने लगे.
कुत्तों के हमले से डरकर बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनते ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा और लाठी की मदद से कुत्तों को भगाया. इसके बाद कुत्तों ने बच्ची का पीछा छोड़ दिया. इस घटना में बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह मानसिक रूप से काफी डर गई.
इस घटना के बाद सोसायटी और आसपास के परिसर में दहशत का माहौल है. नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. पलावा जैसे पॉश इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर रहिवासियों ने चिंता जताई है. लोगों ने कल्याण-डोंबिवली मनपा और स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों के मुद्दे पर तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null