भारत
हत्या का सनसनीखेज मामला, प्रधानाध्यापिका ने अपने पति को ऐसे लगाया ठिकाने
jantaserishta.com
21 May 2025 5:16 PM IST

x
अंडर वियर से खुलासा.
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक हेड मास्टर (मुख्याध्यापिका) पत्नी ने अपने पति की हत्या जहर देकर कर दी. इसके बाद शव को तीन छात्रों की मदद से जंगल में ले जाकर जला दिया. हत्याकांड के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जांच की कड़ी में जैसे ही पुलिस ने मुख्याध्यापिका पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, वैसे ही हत्या का राज खुल गया.
दरअसल, यवतमाल शहर के पास स्थित चौसाला जंगल में 15 मई को एक जला हुआ शव बरामद हुआ था. जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है. पता चला कि एक मुख्याध्यापिका पत्नी ने अपने पति की विष (जहर) देकर हत्या कर दी और अपने तीन छात्रों की मदद से शव को रात के समय चौसाला के जंगल में ठिकाने लगा दिया.
इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने आरोपी निधि शांतनु देशमुख और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है. चौसाला जंगल में मिला जला हुआ शव दो दिन से लापता शांतनु देशमुख का निकला. शांतनु देशमुख सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और उनकी पत्नी निधि देशमुख भी उसी स्कूल में मुख्याध्यापिका थीं. दोनों का प्रेम संबंध था और एक साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था.
शादी के बाद वे अपने माता-पिता से अलग रह रहे थे. हाल के दिनों में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे. शांतनु द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने पर निधि ने उसे मारने की योजना बनाई. इसके लिए उसने अपने ट्यूशन में आने वाले दो छात्रों की मदद ली. इसी बीच 13 मई को निधि ने शांतनु को विष देकर मार डाला. उसका शव घर में ही पड़ा था. इसके बाद निधि ने तीन छात्रों को घर बुलाकर शव को चौसाला जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाया.
हालांकि, अगले दिन उसे शव की पहचान हो जाने का डर सताने लगा, तो वह फिर रात में जंगल गई और पेट्रोल डालकर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने शव पर मिले शर्ट और बटन के आधार पर जांच जारी रखी और शांतनु के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसी से शव की पहचान हुई.
वहीं, जब पुलिस ने निधि से पूछताछ की, तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन घर में मिला अंडरवियर और शव पर मिले अंडरवियर एक ही कंपनी का होने से पुलिस को शक हुआ और दबाव बढ़ाने पर निधि ने जुर्म कबूल कर लिया. कबूलनामा के आधार पर पुलिस ने निधि और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





