भारत

अवैध संबंधों का सनसनीखेज मामला: शादीशुदा होने के बावजूद युवक और महिला का था संबंध, तीसरे की हुई एंट्री, और फिर...

jantaserishta.com
31 Dec 2020 10:12 AM IST
अवैध संबंधों का सनसनीखेज मामला: शादीशुदा होने के बावजूद युवक और महिला का था संबंध, तीसरे की हुई एंट्री, और फिर...
x
अवैध संबंधों के शक में एक प्रेमी ने...

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के शक में एक प्रेमी ने अपनी महिला मित्र की गला रेतकर हत्या कर दी. ये सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है. महिला हरिनगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी.

पिछले कई साल से मृतक महिला के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे. दोनों शादीशुदा होने के बावजूद एक-दूसरे को पसंद करते थे. ऐसा आरोप है कि महिला के अब किसी दूसरे शख्स के साथ भी अवैध संबंध बन गए थे. जिसकी वजह से ही उसकी हत्या हुई.
बस यही बात युवक को नागवार गुजरी और उसने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में कोहराम मच गया. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया.
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है. इस हत्या से पूरा परिवार खौफ और सदमे में है. पुलिस अब इस मामले की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story