भारत
गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, जीजा ने चार साथियों के साथ मिलकर शादीशुदा साली को बनाया निशाना
jantaserishta.com
5 Oct 2023 12:37 PM IST

x
बरगलाकर शराब पिलाई.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साली के साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने साली को शराब भी पिलाई. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की. पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला बसरेहर के कृपालपुर गांव का है. यहां 32 साल की महिला अपनी बहन की ससुराल से अपने घर लौट थी. उसी दौरान रास्ते में उसका जीजा मिल गया. उसने अपनी साली को बरगलाकर शराब पिलाई. इसके बाद एक मकान में ले जाकर रेप किया. आरोपी जीजा ने अपने अन्य चार दोस्तों को भी बुला लिया. आरोपी जीजा के दोस्तों ने भी महिला के साथ गैंगरेप किया.
इसके बाद महिला को जब होश आया तो वह बसरेहर थाने पहुंची, जहां उसने अपने जीजा सहित उसके चारों दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच कर केस दर्ज किया और सभी पांचो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. महिला का मेडिकल करवाकर 176 के तहत भी कार्रवाई की गई है.
एसएसपी संजय कुमार ने कहा कि इटावा के बसरेहर थाने में एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बहिन के पति (जीजा) ने उसके साथ गलत काम किया है. जीजा के दोस्तों ने भी गलत काम किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 डी के तहत बसरेहर में केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





