भारत

फर्जी IPS बनकर ठगी और धमकी देने का सनसनीखेज मामला, NIA के फर्जी दस्तावेज भी बरामद

jantaserishta.com
4 April 2026 4:43 PM IST
फर्जी IPS बनकर ठगी और धमकी देने का सनसनीखेज मामला, NIA के फर्जी दस्तावेज भी बरामद
x
पढ़ें पूरी खबर.
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि राजेश शुक्ला नाम का यह शख्स फर्जी आईपीएस बनकर दाउदनगर में कई लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है.
इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से कई आपत्तिजनक सामानों के साथ सीआईए और एनआईए लिखी वर्दी भी जब्त की है. दरअसल, राकेश कुमार के पास यह फर्जी आईपीएस वर्दी का धौंस दिखाकर रुपयों की ठगी कर चुका था जिसके बाद इस मामले की एक लिखित शिकायत दाउदनगर थाने में दर्ज की गयी थी.
जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू की तब यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल यह शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस जरूरी कार्रवाई के बाद इसे जेल भेजे जाने की तैयारी में लगी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story