भारत

सनसनीखेज मामला: पति ने किया पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव को दो मंजिला मकान से नीचे फेंका

Deepa Sahu
8 Sept 2021 11:51 PM IST
सनसनीखेज मामला: पति ने किया पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव को दो मंजिला मकान से नीचे फेंका
x
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है,

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद उसके शव को छत से नीचे फेंक दिया. बाद में आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

घटना लखनऊ के इंदिरा नगर थाने की है, जहां श्याम विहार फेज-2 के रहने वाले विनीत यादव की अपनी पत्नी से जरा से बात पर कहासुनी हो गई थी. विनीत की 8 साल पहले ही शादी हुई थी और उनके दो बेटे भी थे. बताया जा रहा है कि आरोपी विनीत अक्सर नशे में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा किया करता था.
घटना वाले दिन भी विनीत नशे में था. घर पर उसने फिर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा किया. विनीत इतना गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसने अपनी पत्नी के शव को दमो मंजिला मकान की छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया.
अगले दिन आरोपी विनीत ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. नॉर्थ जोन के डीसीपी देवेश पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है.
Next Story