भारत

बिग ब्रेकिंग: ACP के खिलाफ FIR दर्ज, दोस्ती का रिश्ता कलंकित किया

jantaserishta.com
16 Jan 2023 11:54 AM IST
बिग ब्रेकिंग: ACP के खिलाफ FIR दर्ज, दोस्ती का रिश्ता कलंकित किया
x
दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की.
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दोस्ती को रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शहर क्राइम ब्रांच के एसीपी विशाल ढुमे ने शराब के नशे में दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं, उसके पति के साथ मारपीट भी की. इस घटना से औरंगाबाद शहर पुलिस में खलबली मची हुई है.
सिटी चौक पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार, क्राइम ब्रांच के एसीपी विशाल ढुमे शनिवार देर रात एक होटल पहुंचे थे. होटल में शराब पीते समय वहां उनकी मुलाकात एक मित्र से हुई. वह मित्र अपनी पत्नी के साथ आया था.
इसके बाद शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई बातचीत में एसीपी विशाल ढुमे ने अपने मित्र को बताया कि उसके पास गाड़ी नहीं है. इसलिए उसे लिफ्ट देकर घर छोड़ दे. शहर के एसीपी होने के चलते दोस्त ने भी विशाल को कार में पिछली सीट पर बैठा लिया.
पीड़ित का कहना है कि कार में आगे वाली सीट पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी. तभी विशाल ढुमे ने पत्नी की पीठ पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. एसीपी की हरकत देखकर वो और उसकी पत्नी घबरा गए. इसके बाद विशाल ने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है. इसके बाद विशाल उनके बेडरूम के अटैच वॉशरूम में घुसने लगा.
विरोध करने पर एसीपी ने गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ मारपीट की. इस दौरान कुछ लोग मामले को सुलझाने के लिए आए थे तो एसीपी ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की. इसके बाद महिला ने देर रात पुलिस को कॉल कर सूचना दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
वहीं, पीड़ित पति-पत्नि ने सिटी चौक थाना पहुंचकर आरोपी एसीपी विशाल ढुमे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा. शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने इस घटना की जांच शुरू की है.
उधर, मामला सामने आते ही शिवसेना नेता अंबादास दानवे सिटी चौक थाना पहुंचे. उन्होंने कहा कि जनता के रक्षक ही भक्षक बनेंगे तो आम आदमी क्या होगा? उन्होंने एसीपी विशाल ढुमे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ढुमे जैसे अधिकारी पुलिस दल को बदनाम करते है.
बीजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ भी थाने पहुंचीं और मामले को लेकर पुलिस कर्मियों से बात की. बाद में चित्रा ने कहा कि इस तरह के पुलिसकर्मियों की वजह से सभी पुलिस कर्मी बदनाम होते हैं. ऐसे पुलिस अधिकारी को निलंबित करना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story