भारत

सनसनीखेज मामला: प्रेम-प्रसंग में नामी जेवेलर...महिला के पति और भाई ने किया कत्ल

jantaserishta.com
21 May 2021 7:15 AM IST
सनसनीखेज मामला: प्रेम-प्रसंग में नामी जेवेलर...महिला के पति और भाई ने किया कत्ल
x
जेवेलर का कत्ल

गाजियाबाद में 24 साल के आभूषण व्यापारी की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. लोनी कस्बे में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले युवक मनीष की लाश पड़ोस में मिली. जांच में पता चला कि मनीष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मनीष वर्मा नाम का शख्स लोनी कस्बे में ज्वेलरी की दुकान चलाता है. बुधवार को करीब 3:00 बजे कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे और कुछ ही देर बाद घर के पास मनीष का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं जब जांच शुरू की गई तो प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

डिप्टी एसपी अतुल सोनकर ने बताया कि 24 साल के मनीष वर्मा का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इतना ही नहीं यह महिला 4 बच्चों की मां है. जानकारी में यह भी पता चला है कि महिला का भाई युवराज और उसका पति जितेंद्र मनीष वर्मा को उसके घर से बुलाकर ले गए थे. आरोप है कि इसके बाद ही मनीष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र के साले युवराज को गिरफ्तार कर लिया है.
क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी के सोम बाजार इलाके में रहने वाले उमाशंकर वर्मा नाम के एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र और उनकी पत्नी एवं उसके साले ने मनीष को अपने घर पर बुलाकर उनके 24 वर्षीय बेटे मनीष की हत्या कर दी है.
पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जितेंद्र को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी को भी पूछताछ में शामिल किया है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story