भारत

सनसनीखेज मामला! आपके भी घर में है नौकर? तो ये खबर आपके जीवन से है जुड़ी...

jantaserishta.com
9 Jan 2021 4:08 PM IST
सनसनीखेज मामला! आपके भी घर में है नौकर? तो ये खबर आपके जीवन से है जुड़ी...
x
नौकर घटना के बाद से फरार है.

राजस्थान के जोधपुर शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नौकरों ने एक परिवार के लोगों को खाने में जहर खिला दिया. परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, नौकर घटना के बाद से फरार है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

ये मामला जोधपुर शहर के सरदारपुरा थाना अंतर्गत डी रोड का है. जानकारी के अनुसार, नौकरों ने मंचूरियन सूप में जहर मिला कर दिया था. जहरीला खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घनश्याम, शुभम, जयेश और नेहा धूत की तबीयत खराब हो गई. आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार जारी है.
सूचना पर थानाधिकारी हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए नौकर दंपती नेपाली समुदाय के मोहन और कमला के फोटो निकाले हैं. दोनों नौकरों की तलाश की जा रही है.
सरदारपुरा थाना अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार के सदस्यों का उपचार चल रहा है और नौकर की तलाश कर रहे हैं लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे हैं.
सरदारपुरा थाना अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही वहां आए थे. संभवत: बड़ी धनराशि या आभूषणों की चोरी करने के नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया है लेकिन फिलहाल अभी दोनों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story