भारत

सनसनीखेज मामला: मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:31 AM IST
सनसनीखेज मामला: मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अलीगढ़ के अति संवेदनशील ऊपरकोट इलाके में तालीम के नाम पर मासूम बच्चों को मदरसे के अंदर लोहे की मोटी-मोटी जंजीरों से जकड़ कर रखा गया है. मदरसे के मौलाना को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

जंजीर से जकड़े होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. इस वीडियो में दिख रहा है कि लोहे की जंजीर में तीन से चार मासूम बच्चे बंधे हैं. यह मामला अलीगढ़ के मदरसा तालीमुल कुरान थाना सासनी गेट मोहल्ला लड़िया का है. यहां के मदरसे का मौलाना फहीमुद्दीन ने इन बच्चों को जंजीर से बांध कर रखा था.
पास में ही रहने वाले मो. वसीम और मो रिजवान ने बताया कि मौलवी आपराधिक प्रवृति वाला है. वह बच्चों से मारपीट करता है. जब आज बच्चों के रोने की आवाजें आईं, तो हमलोगों ने अंदर जाकर देखा. मदरसे के अंदर बच्चों को जंजीरों से बांधकर रखा गया था. जब हमने इसका विरोध किया तो हमारे साथ मदरसे में मारपीट की गई है. तब हमने इसकी शिकायत थाने में की है.
क्षेत्राधिकारी प्रथम राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इलाका पुलिस को मिला था. इस वायरल वीडियो में दिख रहा था कि मदरसे के अंदर मौजूद बच्चों के पैरों में लोहे की जंजीर पड़ी हुई है. पुलिस की तरफ से इस वायरल वीडियो की जगह का पता किया ही जा रहा था कि इस बारे में शिकायत आ गई. बच्चों को आजाद करा दिया गया है और मौलाना को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story