भारत

डॉक्टरों पर सनसनीखेज आरोप, बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी महिला, लेकिन...

jantaserishta.com
20 Jun 2021 11:08 AM IST
डॉक्टरों पर सनसनीखेज आरोप, बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी महिला, लेकिन...
x
स्वास्थ्य विभाग जांच कराने का दावा कर रहा है.

रांची में एक महिला ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने बिना पूछे ही उसकी नसबंदी कर दी.

दरअसल, रांची के सदर अस्पताल में कांटा टोली की रहने वाली पूनम देवी बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी जहां डॉक्टरों ने उसे सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत बताई. आरोप है कि सर्जरी के दौरान उससे बगैर सहमति लिए उसकी नसबंदी कर दी गयी. महिला के आरोप के बाद अब इस स्वास्थ्य विभाग जांच कराने का दावा कर रहा है.
वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सव्यसाची मंडल ने कहा कि बंध्याकरण के ऑपरेशन के लिए सिर्फ महिला की सहमति ही जरूरी है. महिला ने सहमति दी है तभी उसकी नसबंदी की गई है.
सदर अस्पताल में रांची की कांटा टोली की पूनम देवी डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुईं थी जहां डॉक्टरों ने उसे सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत बताई.
पीड़ित पूनम ने कहा कि ऑपरेशन के बाद उसे यह बताया गया कि उसकी नसबंदी भी कर दी गई है. पीड़ित महिला का आरोप है कि बिना उसकी या उसके पति की सहमति के डॉक्टर ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नसबंदी भी कर दी.
सिविल सर्जन से महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिना महिला की सहमति के ऑपरेशन नहीं किया जा सकता. अब जब महिला इस मामले को लेकर शिकायत कर रही है तो इसकी जांच कराएंगे.
वहीं महिला ने कहा कि डॉक्टरों ने बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए पति या परिवार के किसी भी अन्य सदस्य की सहमति नहीं ली. महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने धोखे से कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर बंध्याकरण ऑपरेशन कर दिया ताकि अपनी गलती पर पर्दा डाल सकें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story