भारत

डॉक्‍टरों पर सनसनीखेज आरोप, लड़की ने कही ये बात

jantaserishta.com
27 Aug 2022 3:29 PM IST
डॉक्‍टरों पर सनसनीखेज आरोप, लड़की ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

तीन डॉक्‍टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।

बस्‍ती: लखनऊ से बस्‍ती आई एक लड़की ने जिले के तीन डॉक्‍टरों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। एसपी दफ्तर पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्‍टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्‍भीर आरोप भी लगाए। महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लड़की का आरोप है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।
लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्‍यू के चक्‍कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्‍टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story