भारत

प्रियंका गांधी का सनसनीखेज आरोप, बोलीं- मेरे बच्चों के Instagram भी हैक कर रहे हैं, सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?

jantaserishta.com
21 Dec 2021 2:44 PM IST
प्रियंका गांधी का सनसनीखेज आरोप, बोलीं- मेरे बच्चों के Instagram भी हैक कर रहे हैं, सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. प्रियंका ने कहा कि उनके बच्चों के Instagram अकाउंट तक हैक किए गए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम पर भी तंज कसा. पीएम आज प्रयागाज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल हुए थे. इसपर प्रियंका ने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की वजह से आज प्रधानमंत्री को महिलाएं के लिए काम करना पड़ रहा है. प्रियंका ने कहा कि महिलाएं जग गई हैं, इस देश की शक्ति के आगे पीएम झुक गए हैं. यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है, जिससे मैं बहुत खुश हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story