भारत

सपा प्रत्याशी पर सनसनीखेज आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज के लिए हत्या के प्रयास का मुकदमा, जांच शुरू

jantaserishta.com
22 April 2022 12:57 PM IST
सपा प्रत्याशी पर सनसनीखेज आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज के लिए हत्या के प्रयास का मुकदमा, जांच शुरू
x

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सौरभ सिंह की मुश्लिकें बढ़ गई हैं. विश्वनाथगंज सीट से चुनाव लड़ने वाले सौरभ सिंह समेत 3 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है. सौरभ सिंह की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, जिंदा जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

सपा नेता सौरभ सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि आये दिन सौरभ सिंह, उनके पिता संजय सिंह और उनकी मां दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं. दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने का प्रयास दी भी किया. वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई हैं और उनकी हत्या किसी भी दिन की जा सकती है.
इस मामले में लालगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया, 'सौरभ सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास और सुसर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है, आग से जिंदा जलाने और मारपीट का आरोप लगाया, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की विधि सम्वत कार्यवाही शुरू की गई है.'
सौरभ सिंह की पत्नी सुनैना सिंह सेंगर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. सपा के टिकट पर सौरभ सिंह विश्वनाथगंज विधानसभा से 2022 का चुनाव लड़ चुके हैं. सुनैना को सपा मुखिया अखिलेश यादव परिवार का करीबी बताया जाता है. बताया जाता है कि सुनैना ने ही अपने पति सौरभ सिंह को सपा का टिकट दिलवाया था.
20 अप्रैल को हुई मारपीट की शिकायत लेकर सुबह एसपी सतपाल अंतिल से मिलने सुनैना अपने भाई और तीन साल के बेटे के साथ पहुंची थीं. एसपी से मिलने के बाद घर पहुंची सुनैना ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story