भारत

2 हत्या से इलाके में हड़कंप, ससुराल में युवक ने खेला खूनी खेल

jantaserishta.com
4 Oct 2022 8:40 AM IST
2 हत्या से इलाके में हड़कंप, ससुराल में युवक ने खेला खूनी खेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पत्नी और सास की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
नवादा: बिहार के नवादा जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। हिसुआ में ससुराल गए एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर का कहना है कि उसका दामाद सोमवार शाम यहां आया और दोनों की हत्या कर फरार हो गया। वारदात के दौरान घर में चार महीने की बच्ची भी थी। बाकी सभी लोग काम से बाहर गए थे। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक हिसुआ नगर परिषद की प्रोफेसर कॉलोनी और कंचनबाग की सीमा पर किराये के मकान में रहने वाले सुधीर सिंह की बेटी मौसम कुमारी और पत्नी सरिता देवी की ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मकान के आखिरी चौथे तल्ले पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सुधीर सिंह ने अपने दामाद अकबरपुर पहाड़पुर निवासी शुभम कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। सुधीर के मुताबिक मौसम कुमारी इन दिनों अपने पीहर हिसुआ में रह रही थी। दामाद शुभम सोमवार की शाम हिसुआ आया।
सुधीर सिंह शाम में गाय दुहने चला गया और उसका बेटा भी सब्जी लाने के लिए चला गया। सुधीर सिंह जब घर लौटा तो देखा कि बच्ची खाट पर सोई हुई है और घर में सन्नाटा है। टॉर्च लेकर खोजा गया तो पाया कि चौथे तल्ले पर पत्नी और बेटी की विभत्स लाशें पड़ी हुई हैं। खून पसरा हुआ है। सुधीर सिंह तुरंत थाने की और दौड़ा और पुलिस को सूचना दी। उसके मुताबिक दामाद पूर्व से ही गलत व्यवहार कर रहा था। जान से मार देने की धमकी दे रहा था। वह अपने ससुर और साला को भी धमकी दिया करता था। वारदात के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोग एसपी को बुलाकर तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story