भारत

पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
29 May 2022 2:56 PM IST
पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
x

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में शनिवार रात एक घर से पति-पत्नि का शव बरामद किया गया है. दोनों अपने बच्चों के साथ यहां किराए से रहते थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहर खाने से हुई है. फिलहाल मामला आत्महत्या नजर आ रहा है. हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

घटना निशातपुरा के संजीव नगर की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि संजीव नगर में किराए के मकान में रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी हेमंत और उनकी पत्नी बबीता ने जहर खा लिया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों मे उन्हे मृत घोषित कर दिया.
पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार काफी समय से किराए के मकान में रह रहा था. पति-पत्नी के बीच कभी किसी तरह को कोई विवाद होते भी नहीं देखा गया, लेकिन पता नहीं क्यों दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. पुलिस को घर से जहर की डिब्बी बरामद हुई है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
फिलहाल घर को पुलिस ने सील कर दिया है. दोनों के कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है ताकि पता चल सके कि क्या दोनों को किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं थी?
पति-पत्नी की मौत के बाद अब उनके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका ढाई साल का बेटा और एक 8 साल की बेटी है. पुलिस ने दोनों बच्चों को रिश्तेदारों को सौंप दिया है और पता लगाने में जुट गई है कि दोनों ने इतना घातक कदम क्यों उठाया?

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story