भारत

रिटायर्ड एडीएम की हत्या से फैली सनसनी

jantaserishta.com
21 Jan 2025 11:23 AM IST
रिटायर्ड एडीएम की हत्या से फैली सनसनी
x
मचा हड़कंप.
कासगंज: यूपी के कासगंज मे रिटायर एडीएम की हत्या की खबर आ रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामों स्थित स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में गेस्ट हाउस के मालिक रिटायर एडीएम की हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार रिटायर एडीएम राजेन्द्र कुमार रिटायरमेंट के बाद पिछले कई वर्षों से अपने गांव में ही रह रहे थे।वह अपने गांव के पास पर हाइवे किनारे मीनाक्षी गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस संचालन कर रही थे। मंगलवार की सुबह उनका शव गेस्ट हाउस परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर कासगंज कोतवाली और सोंरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी, एएसपी और सीओ सिटी समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story