
x
मचा हड़कंप.
रांची: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रोपा कोना जंगल में बुधवार को एक साथ दो युवकों के शव बरामद किए गए। अज्ञात अपराधियों ने इनकी धारदार हथियार से हत्या की है। इनकी पहचान हो गई है। दोनों लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव के रहने वाले थे। अपने घर से पिछले चार दिनों से लापता थे। दोनों के परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। जंगल गए ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
माना जा रहा है कि अपराधियों ने दोनों युवकों की हत्या कर शवों को जंगल में फेंक दिया। युवकों की हत्या किस कारण से की गई है और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसशवक्राइम न्यूज़JharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceDead BodyCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





