भारत

खेत में युवक के शव म‍िलने से फैली सनसनी, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान, जताई जा रही ये आशंका

jantaserishta.com
9 Jun 2021 4:30 PM IST
खेत में युवक के शव म‍िलने से फैली सनसनी, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान, जताई जा रही ये आशंका
x
हैरान कर देने वाली खबर आई है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है. यहां 24 घंटे में दो हत्याओं को अंजाम दिया गया. इसमें चौंकाने वाली बात यह रही क‍ि एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई गई ज‍िससे ऐसा प्रतीत हो रहा है क‍ि कत्ल की वजह अवैध संबंध हैं.

ग्यारसपुर के थाना अंतर्गत अटारी खेजरा में खेत में शव म‍िलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही ग्यारसपुर पुलिस और फिर एसपी वर्मा अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया.
मृतक की शिनाख्त हो गई. उसका नाम दुर्गेश साहू (22) है. मृतक की हत्या संभवत: गला घोंट कर की गई है. वैसे उसके शरीर पर चोट के निशान है और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई गई है.
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस हत्या में हर एंगल को देखते हुए पड़ताल करने में जुट गई है. सूत्रों की मानें तो अवैध संबंधों के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है.
आपको बता दें क‍ि बीते 24 घंटे में 2 लोगों की हत्या से पुलिस अमले की नींद उड़ गई है और दोनों ही हत्याओं को बेरहमी से अंजाम दिया गया. पुलिस के सामने यह दोनों अंधे कत्ल समझाने की चुनौती खड़ी हो गई. पुल‍िस ने पर‍िजनों से भी बात की है, इस आधार पर भी जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story