भारत

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दनादन फायरिंग, मर्डर से फैली सनसनी

jantaserishta.com
24 Nov 2024 12:56 PM IST
डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दनादन फायरिंग, मर्डर से फैली सनसनी
x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में हड़कंप.
बागपत: यूपी के बागपत में एक शख्‍स की डीजे पर डांस को लेकर हुए बवाल के चलते हत्‍या कर दी गई। बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव से 23 नवम्‍बर को एक बारात शामली के एक फार्म हाउस में गई हुई थी। वहीं कुछ रिश्‍तेदारों के बीच डीजे पर डांस को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। झगड़े से बचने के लिए शादी समारोह बीच में छोड़कर धर्मेश्‍वर और उनके बड़े भाई परमेश्‍वर अपने बच्‍चों को लेकर वापस अपने गांव लुहारा आ गए। आरोप है कि रात में करीब एक बजे धर्मेश्‍वर के ताऊ राम ऋषि की साली का दामाद विशाल कुमार दो-तीन गाड़ियों में अपने दर्जनों साथियों के साथ लुहारा गांव पहुंचा। विशाल के वहां पहुंचते ही दोनों पक्षों में गाली गलौज और लाठी डंडों, ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान राम ऋषि के रिश्तेदार विशाल ने अपने लाइसेंसी असलहे से दनादन कई फायर किए जिसमें धनेश्वर की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई।
फायरिंग और मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कई महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को छपरौली के अस्‍पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और फायरिंग करने वालों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस को अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
धर्मेश्‍वर की हत्‍या और रात में की गई फायरिंग और मारपीट को लेकर लुहारा में सन्‍नाटा पसरा है। मौके पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story