भारत

महिला की हत्या से फैली सनसनी, पति को भी मारा गया था

jantaserishta.com
13 Jun 2022 11:43 AM IST
महिला की हत्या से फैली सनसनी, पति को भी मारा गया था
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह घटना थाना कांट क्षेत्र के नबीपुर गांव की है. जहां शनिवार देर रात ओमवती नाम की एक महिला की गला रेतकर हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि महिला और उसकी बुजुर्ग सास गांव के बाहर अपने आम के बाग में बनी झोपड़ी में रहती थी. जिस वक्त यह हुई उस समय महिला घर पर अकेले थी.
महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशांका जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि साल 2012 में मृतक महिला के पति की हत्या कर दी गई थी. वो अपनी सास के साथ रह रही थी. जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया महिला अपने घर पर अकेले थी.
सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी सिटी ने रात में ही फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story