
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
हाथरस: हाथरस में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। हाथरस के सादाबाद इलाके के गांव नगला धनी में सोमवार की सुबह ढाई बजे घर में सो रहे दम्पति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे समूचे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली सादाबाद पुलिस को दी। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर रात हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली है। घर में घुसकर दंपति की हत्या करने वाले बदमाशों से लोग दहशत में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





