भारत

जीजा-साली का शव मिलने से फैली सनसनी, रेलवे ट्रैक के पास लगी भीड़

jantaserishta.com
6 May 2024 5:22 PM IST
जीजा-साली का शव मिलने से फैली सनसनी, रेलवे ट्रैक के पास लगी भीड़
x

सांकेतिक तस्वीर

घर का माहौल भी खुशनुमा था।
बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जीजा-साली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह 11 बजे पचपेड़वा रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पहले शंकरपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीजा अपनी साली को बाइक पर बैठाकर शनिवार सुबह आठ बजे उसके घर छोड़ने गया था। दोनों की मौत गोरखपुर से चलकर मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 15009 से होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।
लालपुर भुवनडीह निवासी 35 वर्षीय हरीराम की शादी 15 साल पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 28 अप्रैल को हरीराम के भतीजे की शादी थी, जिसमें उसकी साली भी शामिल होने आई थी। शनिवार सुबह आठ बजे हरीराम अपनी साली को बाइक से उसके घर छोड़ने के लिए निकला था। रात नौ बजे तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो हरीराम के ससुराली जनों ने उनकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन चलती रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सुबह शंकरपुर के कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर किशोरी व युवक का शव पड़े होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हरीराम की तलाशी ली तो उनकी जेब में आधार कार्ड मिला। शंकरपुर के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक भी खड़ी मिल गई। आधार कार्ड के जरिए हरीराम की पहचान हो गई। घटना की जानकारी हरीराम के पिता राम गुलाम को दी गई।
हरीराम की शादी को 15 वर्ष बीत गए लेकिन उसकी पत्नी सीमा को कोई संतान नहीं हुई। इस बात से घर वाले काफी परेशान चल रहे थे। भतीजे की शादी में हरीराम काफी खुश था। घर का माहौल भी खुशनुमा था। किसी की समझ में यह नहीं आ रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक पर क्यों गए। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story