भारत
साली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैली, परिजनों ने कही ये बात
jantaserishta.com
20 Sept 2022 4:17 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जीजा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही साली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर का है.
यहां की रहने वाली 24 वर्षीय निदा का निकाह 23 जुलाई को चंदोई गांव के रहने वाले सईद अहमद के साथ हुआ था. शादी के कुछ ही दिनों के बाद निदा के पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद वह अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने गई, जहां पता चला कि निदा 3 महीने की गर्भवती है.
ये सुनकर सब हैरत में पड़ गए. दरअसल, निदा के निकाह को करीब दो महीने ही पूरे हुए थे, लेकिन उसके पेट में तीन महीने का गर्भ था.
निदा की गर्भवती होने की वजह से दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई. इसमें निदा ने सबके सामने कुबूल किया था कि उसके पेट में जो बच्चा पल रहा है, वह उसके जीजा नसीर का है. नसीर भी पंचायत में मौजूद था.
यह सुनकर नसीर ने कहा, "मैं निदा के साथ शादी कर लूंगा और अभी से अपने साथ रखूंगा." इसके बाद निदा भी खुशी-खुशी अपने जीजा के साथ चली गई और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी."
इसके बाद 19 सितंबर सोमवार की दोपहर को निदा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जीजा नसीर के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला. निदा के मायके वाले उसकी हत्या का आरोप नसीर पर लगा रहे हैं.
मामले में सीओ सदर सुनील दत्त ने बताया, "मृतक महिला का पति से तलाक हो गया था और वह अपने जीजा के साथ रहती थी. उसका तलाक जीजा के साथ अवैध संबंध के चलते हुआ था. सोमवार की दोपहर उसका शव संदिग्ध परिस्थिति मिला है. फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





