भारत

OMG! अफसर का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 March 2024 5:10 PM IST
OMG! अफसर का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर, मचा हड़कंप
x
हॉकर ने कार में शव देख कर पुलिस को सूचना दी थी।
लखनऊ: लखनऊ में बीकेटी बड़ी बाजार के पास खड़ी कार में रविवार सुबह पशु अधिकारी विमल कुमार सिंह का शव पड़ा मिला। एक हॉकर ने कार में शव देख कर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद शव की पहचान करते हुए परिवार को सूचना दी गई। एडीसीपी उत्तरी जेके दुबे के मुताबिक रविवार सुबह बड़ी बाजार के पास हरे रंग की कार में एक व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा हुआ मिला। यह सूचना हॉकर ने बीकेटी पुलिस को दी थी। जिसके बाद युवक को इलाज के लिए राम सागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
कार से मिले दस्तावेजों से शव की पहचान इन्दिरानगर सेक्टर-आठ निवासी विमल कुमार सिंह के तौर पर हुई। जो सण्डीला के मोहम्मदपुर में पशु अधिकारी के तौर पर तैनात थे। एडीसीपी के मुताबिक कार से मोबाइल, पर्स व अन्य सामान मिला है। विमल के शरीर पर चोट भी नहीं है। ऐसे में मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ की एक और खबर
लखनऊ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल यहां लखनऊ में बारिश होने के चलते रोड के बीचो-बीच एक बड़ा गड्ढा हो गया और एक कार उसी में जाकर फंस गई। जिसके बाद कड़ी मशक्क्त करके कार को बाहर निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से पीडब्ल्यूडी और नगर विकास के ठेकेदार पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story