भारत

महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
7 Aug 2022 6:36 PM IST
महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनाटांड़ गांव में 27 साल की एक महिला का शव शुक्रवार रात पुलिस ने गांव के कुएं से बरामद किया है। कुएं में शव की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात में ही घटनास्थल पहुंची और महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

संबंधित घटना को लेकर पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर महेन्द्र यादव ने बताया कि जमीन विवाद के मामले में आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात गांव के ही मनोज यादव, सीताराम यादव, संजय यादव, विष्णु यादव, सरिता देवी, बघिया देवी, सुनीता देवी और राम कुमार ने अचानक घर पर हरवे हथियार से लैस होकर धावा बोलकर घर घुस गए।
आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी ललिता देवी को जबरन पकड़कर साथ ले गए। वहीं अन्य सभी लोगों को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। घटना को लेकर उनके द्वारा बैद्यनाथपुर, नावाडीह निवासी अपने ससुर जगदीश यादव को सूचना दिए जाने के बाद वह मौके पर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों को बंद कमरे से बाहर निकालकर खोजबीन शुरू की, लेकिन ललिता देवी नहीं मिली।
खोजबीन के क्रम में देर रात महिला का शव गांव के ही कुएं में मिलने पर इसकी सूचना जसीडीह थाना को दी गई। सूचना पाकर एसआई विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को लेकर आरोपियों की ओर से बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पारिवारिक कलह के कारण ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है। उसके बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से शव कुएं में फेंक दी गयी। घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पहलू की जांच में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story