भारत

बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से फैली सनसनी

jantaserishta.com
17 Jun 2022 2:40 PM IST
बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बच्चे अमेरिका में रहते हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके घर से मिला है. दोनों मृतक पिछले 14 साल से अपने घर में अकेले रह रहे थे. इनकी पहचान इंद्रजीत सिन्हा तलवार (80 वर्ष) और सविता तलवार (75 वर्ष) के रूप में हुई है. बुजुर्ग दंपति के बच्चे अमेरिका में रहते हैं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह थाना प्रीत विहार में एक पीसीआर कॉल आई. कॉल करने वाले प्रमोद कुमार तलवार ने कहा कि उनके भाई और भाई की पत्नी निर्माण विहार (पहली मंजिल) में रहते हैं और वो दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां कमरे में दोनों बुजुर्ग के शव पड़े थे.
फिलहाल क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है. डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया शुरुआती जांच में मामला सामान्य मौत का लग रहा है. हालांकि पुलिस आत्महत्या के ऐंगल से भी जांच कर रही है. पता चला है कि दोनों मृतक पिछले 14 साल से अपने घर में अकेले रह रहे थे और उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story